एचपीयू ने जारी की पीजी के साइंस कोर्सिज की परीक्षाओं की डेटशीट

By PARUL Published: 14 Jun 2024, 10:22 AM | Updated: 14 Jun 2024, 10:22 AM 1 min read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के स्नातकोत्तर स्तर के साइंस कोर्सिज की परीक्षाओं के लिए संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। वीरवार को यह डेटशीट जारी की गई। इस डेटशीट के अनुसार ये परीक्षाएं 24 जून से शुरू होंगी, लेकिन 25 से 27 जून तक सीएसआईआर नेट की परीक्षा के चलते इन 3 दिनों में साइंस कोर्सिज की परीक्षाएं नहीं होंगी और 24 जून के बाद अगली परीक्षाएं 28 जून से आयोजित होंगी। ये परीक्षाएं जुलाई माह के दूसरे व तीसरे सप्ताह तक चलेंगी।

विवि की ओर से जारी नई डेटशीट के अनुसार सीबीएस के तहत एमएससी बॉटनी/जूलॉजी की परीक्षाएं 24 जून से शुरू होकर 20 जुलाई तक, एमएससी केमिस्ट्री की परीक्षाएं 24 जून से 18 जुलाई तक, एमएससी एनवायरनमेंट साइंस की परीक्षाएं 24 जून से 13 जुलाई तक, एमएससी फिजिक्स, एमएससी डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की परीक्षाएं 24 जून से 18 जुलाई तक व एमएससी फोरेंसिक साइंस की परीक्षाएं 24 जून से 15 जुलाई तक होंगी।

इसके अलावा विश्वविद्यालय ने विभिन्न साइंस संकायों के कोर्सिज की रि-अपीयर परीक्षाओंं की डेटशीट भी जारी कर दी है। ये परीक्षाएं भी 24 जून से शुरू होंगी।