Loading...

काँगड़ा में महिला से दो दिन तक दुष्कर्म, मामला दर्ज

PARUL • 19 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/काँगड़ा

पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 6 अक्तूबर को पहले से पहचान वाले के साथ अंबाला कैंट गई थी। जहां वह व्यक्ति 10 अक्तूबर अपने किसी दोस्त के क्वार्टर में उसे लेकर गया।

इसके बाद दोनों ने दो दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। अब महिला वापस अपने घर लौटी और पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने की है।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने 7 अक्तूबर को उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।