Loading...
Uncategorized

कोंथरों-दांदीपुर और जोहड़ी वाला को मिलेगी सड़क की सौगात, विधायक अजय सोलंकी कल करेंगे शिलान्यास

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 27 Jun 2025 • 1 Min Read

नाहन

नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोंथरों-दांदीपुर और जोहड़ी वाला गांवों में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक अजय सोलंकी 28 जून को करेंगे। वर्षों से लंबित इस मांग को पूरा करते हुए सड़क की सौगात इन गांवों को मिलने जा रही है।

कार्यक्रम का समय और आयोजन स्थल तय
कार्यालय सचिव संजय चौहान ने जानकारी दी कि शिलान्यास समारोह शनिवार को सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इसके बाद विधायक अजय सोलंकी कोंथरों में 11:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और दोपहर 12:30 बजे खैरवाला में भी एक जनसभा करेंगे।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सख्त निर्देश
कांग्रेस मीडिया प्रभारी मदन सूर्यवंशी ने बताया कि इस सड़क परियोजना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विधायक सोलंकी ने निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग को विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक अपने क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रहे हैं।

बरसात के मौसम को लेकर जनता से सावधानी की अपील
मदन सूर्यवंशी ने यह भी बताया कि विधायक सोलंकी ने बरसात के दौरान संभावित जल जनित रोगों से बचाव के लिए जल शक्ति और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि पीने के पानी को संक्रमण मुक्त बनाने के उपाय किए जाएं। साथ ही, उन्होंने जनता से अपील की है कि बरसात के समय नदियों और खड्डों के किनारे जाने से बचें, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना को टाला जा सके।