ठगी मामले में उदघोषित आरोपी गिरफ्तार, वर्ष 2018 के ठगी मामले में उदघोषित आरोपी गिरफ्तार
जिला सिरमौर में वर्ष 2018 के ठगी मामले से जुड़े एक उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पंजाब के जालंधर से पकड़कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।
सिरमौर/नाहन
2018 के मामले में गिरफ्तारी
उदघोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए गठित टीम ने मुकदमा नंबर 77/2018 धारा 420, 34 भारतीय दंड संहिता, पुलिस थाना नाहन से संबंधित मामले में आरोपी करण सेठ पुत्र विपन कुमार निवासी हाउस नंबर C172, मोहल्ला कोट किशन चंद, डाकघर संतोषपुरा, पुलिस स्टेशन नंबर 3, जालंधर सिटी, पंजाब को गिरफ्तार किया है।
जालंधर से पकड़ा गया आरोपी
आरोपी को दाओबा चौक, जालंधर (पंजाब) से 23 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। वह लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते उसे उदघोषित अपराधी घोषित किया गया था।
मामले की आगे की प्रक्रिया जारी
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।