पालमपुर में दो अलग-अलग मामलों में महिला और पुरुष फंदे से लटके मिले
HNN/काँगड़ा
पालमपुर के बंदला में एक महिला और कंडबाड़ी में एक पुरुष फंदे से लटके मिले। दोनों मामले मंगलवार रात के हैं। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बंदला में किराये के मकान में रह रही एक महिला ने अपने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। जब उसके बच्चों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद महिला के पति ने बच्चों से खिड़की के अंदर देखने को कहा, जहां उन्होंने अपनी माता को फंदे से लटकते देखा।
दूसरे मामले में कंडबाड़ी में एक संस्था की संचालक ने किराये के मकान में स्टोर रूम में फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस को इसकी जानकारी संस्था की एक सदस्य ने दी। पुलिस ने मौके पर जाकर तथ्यों की जांच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
