हिमाचल के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। हालाँकि मैदानी क्षेत्रों के लोग दिन में उमस भरी गर्मी से काफी परेशान है। आज भी शिमला व आसपास भागों में मौसम खराब बना हुआ है।
उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में गुरुवार व शुक्रवार के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 6 से 10 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
आज भी शिमला व आसपास भागों में मौसम खराब बना हुआ है। भारी बारिश होने से भूस्खलन का सिलसिला भी जारी है। भूस्खलन होने से कई मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े है।
मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं प्रशासन द्वारा बरसात के मौसम में लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।