अनुराग बोले- फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी को जीताएं, क्षेत्र के रूके विकास को…..

HNN/ काँगड़ा

विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर का विकास गत चार वर्षों से पूरी तरह रूका पड़ा है, ऐसे में आज जरूरत है यहां बदलाव लाने की। यह बदलाव भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को विधानसभा के उपचुनाव में विजयी बनाकर ही होगा। यह बात फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजा का तालाब में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि फतेहपुर की जनता भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को जीताकर विधानसभा भेजें निश्चित रूप से क्षेत्र में रूके विकास को एक वर्ष में पूर्ण कर लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा डबल इंजन वाली सरकार है। केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम सरकार है। यही कारण है कि क्षेत्र में विकास को तभी गति मिलेगी जब जनता भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार ने देश के साथ प्रदेश में बेहतरीन कार्य किए हैं। गत चार वर्षों में सरकार ने जनता की उम्मीदों के अनुरूप प्रत्येक कार्य किए हैं। मोदी सरकार ने कोरोना संकट के दौरान देशभर में करीब 180 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन वितरित किया। इतना ही नहीं मोदी सरकार ने कोविड वैक्सीन भी आमजन को निशुल्क उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाई है।

आज भारत कोविड का सामना मजबूती के साथ कर रहा है, जिसकी सराहना विदेशों में भी हो रही है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सुविधा के लिए मोदी सरकार ने 2 वर्षो में करीब 45 करोड़ बैंक खाते खुलवाए। वहीं किसानों के कल्याण के लिए किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। किसानों को इन योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है।


Posted

in

,

by

Tags: