अब इस जिला की दीवारें घर से निकलते हुए बोलेंगी……

स्वच्छता अभियान से शहरवासियों में जगाई जा रही जागरूकता की अलख

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत ऊना जनहित मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से दीवारों पर आकर्षित सलोगन लेखन कार्य किया जा रहा है। इस कार्य की सराहना करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि ऊना की दीवारें पर नारा लेखन कर स्वच्छता को लेकर जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता अभियान की मुहिम को तेज करने का कार्य जिला की अग्रणी और सामाजिक संस्था ऊना जनहित मोर्चा ने किया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्था ऊना जनहित मोर्चा को जिला मुख्यालय की दीवारों पर स्वच्छता का संदेश देने के लिए दीवार पर सौ सलोगन लिखने का कार्य दिया गया था, जिसमें से लगभग 60 स्वच्छता की ओर आकर्षित करने वाले सलोगन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा यह अभियान ऊना की ऐतिहासिक 84 पोड़ियों से आरंभ किया गया है।
राघव शर्मा ने कहा कि कोरोना काल के दौरान पेंटर हरभजन सिंह ने कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निःशुल्क दीवार लेखन कर जागरूकता का संदेश दिया था। अब वह स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दीवारों पर सलोगन लेखन का कार्य कर रहें हैं, जिसको शहर वासियों द्वारा भी सराहा जा रहा है।

ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट व चेयरमैन हरिओम भनोट ने कहा कि शहर को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी हैं। संस्था द्वारा दीवार लेखन के माध्यम से स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के हम आभारी हैं कि उन्होंने ऊना जनहित मोर्चा को जागरूकता के इस अभियान में हिस्सा बनाया। जिला ऊना टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता के इस अभियान में ऊना जनहित मोर्चा द्वारा सहयोगी बनाया गया है।


Posted

in

,

by

Tags: