लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ईएसआईसी अस्पताल काठा में रक्त जांच व जागरूकता शिविर आयोजित

SAPNA THAKUR | 13 मार्च 2022 at 11:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बद्दी

ईएसआईसी मॉडल अस्पताल काठा में विशेष जागरूकता व जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 42 लोगों के रक्त की जांच की गई। जिसमें मुख्यत मधुमेह व उच्च रक्तचाप की विशेष जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को बताया कि उच्च रक्तचाप मुख्यत्य दिमागी स्टै्रस व अनियमित खानपान की वजह से होता है। हमें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मुधमेह होने की स्थिति में मरीज को ज्यादा प्यास लगती है और उसका वजन कम होने लगता है। ऐसे में मरीज को धुंधला दिखाई देने लगता है और बार बार पेशाब जाना पड़ता है।

जानकारी देते हुए ईएसआईसी मॉडल अस्पताल काठा के मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डा. एसडी शर्मा ने बताया कि डा. रशपाल सिंह, डा. गगन सचदेवा, डा. पुनीत बनोत्रा, डा. जैस्मीन कौर, डा. राकेश चौधरी, डा. राजिंद्र सिंह साहनी व डा. गजलप्रीत कौर ने मरीजों के रक्त की जांच की। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित खून जांच करवाने और समय समय पर चिकित्सा परामर्श लेने बारे भी जागरूक किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एमएस डा. एसडी शर्मा ने बताया कि ईएसआईसी मॉडल अस्पताल काठा रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए कृत्संकल्प है। लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ समय समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। वहीं अस्पताल में शिविरों का आयोजन कर रोगियों की जांच की जाती है। शिविर के दौरान अस्पताल के स्टाफ ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान लैब डिपार्टमेंट से कनिका, लैब टैक्नीशियन अमिता, लैब सहायक समेत अन्य चिकित्सक व सहायक उपस्थित रहे।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]