एकजुट होकर चुनावों के लिए अभी से डट जायें मैदान में-राठौर

HNN / शिमला

नव.कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टीजनों से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से मैदान में डट जाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा उप चुनावों  में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन से साफ हो गया है कि प्रदेश बदलाव की ओर चल पड़ा है और अगले साल प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनेगी। राठौर ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.यशवंत सिंह परमार ने प्रदेश की नींव रखी इसी के साथ स्व.वीरभद्र सिंह की विकास की विरासत कांग्रेस के पास है।

प्रदेश में कांग्रेस की फिर से फिजा चल पड़ी है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार की भ्रष्ट नीतियां और तानाशाही से आज देश प्रदेश का हर वर्ग परेशान है,लोग बदलाव चाहते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  को महंगाई व बेरोजगारी नज़र नही आती व वह उसे कोई मुद्दा भी नही मानते जबकि वास्तविकता यह है की लोगों ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ अपना मत दिया है और प्रदेश सरकार ने चुनाव परिणामों के बाद जनमत खो दिया है।

राठौर ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ साथ प्रदेश में कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उप चुनाव परिणामों के बाद देश मे पेट्रोल डीज़ल के मूल्यों में कटौती हुई। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी जीत तो देश मे किसानों पर लादे गए तीन काले कानूनों को वापिस लेने की हुई है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार को प्रदेश के लोगों ने ब्रेक लगा दी है।


Posted

in

,

by

Tags: