कसुंपटी भाजपा मंडल ने आरंभ किया हस्ताक्षर अभियान

HNN/ शिमला

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के खिलाफ कसुंपटी भाजपा मंडल द्वारा मंगलवार को समीट्री में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। इस हस्ताक्षर अभियान को जितेन्द्र भोटका की देखरेख में आरंभ किया गया।

हस्ताक्षर अभियान में कसुंपटी भाजपा मंडल के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका ने बताया कि इस अभियान में मंडल के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने कहा कि सैंकड़ों लोग इस हस्ताक्षर अभियान में अपना समर्थन दे रहे हैं।

हस्ताक्षर अभियान में हि.प्र सक्षम गुडिया बोर्ड की उपाध्यक्षा रूपा शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी विश्व के सबसे प्रभावशाली राजनेता है जिनकी सुरक्षा में पंजाब सरकार द्वारा की गई चूक एक सोची समझी साजिश हो सकती है।


Posted

in

,

by

Tags: