कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा- प्रतिभा सिंह सहित इनको मिली टिकट….

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की ओर से सोमवार शाम को प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने हिमाचल सहित मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश व बिहार में उप चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा की है। बता दें कि मंडी सीट से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को टिकट मिली है। प्रतिभा सिंह पूर्व सांसद भी रह चुकी हैं और स्वर्गीय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी भी है।

इसके अलावा अर्की विधानसभा से संजय अवस्थी, फतेहपुर सीट पर भवानी सिंह पठानिया और जुब्बल सीट से रोहित ठाकुर को टिकट दिया गया है। कांग्रेस द्वारा एक लोक सभा व 3 विधानसभा क्षेत्रों के उप चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने के बाद अब सभी की निगाहें बीजेपी पर टिकी है।


Posted

in

,

by

Tags: