HNN / काँगड़ा
बीते कल हुई प्री-मानसून की पहली बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तो वही , बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानो की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बता दे कि बरोट और खलैहल पंचायत के गांव मियोट, खलैहल, सारग और छोटी झरवाड़ में किसानों को करोड़ों रुपये की फसल देने वाली गोभी, मूली, मटर और धनिया की पनीरी तबाह हो गई है।
इस क्षेत्र के किसानो की आजीविका इन फसलों पर निर्भर है। पनीरी बर्बाद होने से किसानो को काफी नुक्सान हुआ है। उधर, मुल्थान तहसील के तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण हुए नुक्सान का जायजा लेने के लिए पटवारियों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। नुक्सान की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group