dead-1.jpg

घर के आंगन में बेसुध अवस्था में मिली महिला, सिर पर पाए गए….

HNN / कांगड़ा

जिला कांगड़ा के डाडासीबा में एक महिला अपने ही आंगन में बेसुध हालत में मिली। महिला की पहचान त्रिशला कुमारी पत्नी अशोक कुमार के रूप में हुई है। जब पड़ोस की एक महिला वहां से होकर जा रही थी तो उसने त्रिशला को बेहोशी की हालत में आंगन में पड़े हुए देखा। इसके बाद उसने गांव वालों को आवाज लगाई।

जब सभी लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि त्रिशला के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें है और वह बेसुध हालत में है। इसके बाद गांव वाले उसे तुरंत अस्पताल ले आए। यहां महिला की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टांडा रेफर कर दिया। बता दें कि महिला घर में अकेली थी। महिला का पति काम के सिलसिले से लुधियाना में गया हुआ था। महिला के साथ हादसा कैसे हुआ अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

उधर चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि अब महिला के होश में आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


Posted

in

,

by

Tags: