चमियाणा वार्ड में गंदगी का अंबार, निगम नहीं ले रहा सुध

HNN/ शिमला

नगर निगम के चमियाणा वार्ड के एनएच पर कूड़ा कचरा का अंबार लगने से लोगों में रोष व्याप्त है। सड़क के किनारे पड़े कचरे की बदबू से राहगीरों को परेशानी पेश आ रही है। मवेशियों द्वारा प्लास्टि व अन्य कचरे को खाया जा रहा है जिससे पशुओं के बीमार होने की संभावना बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा वार्ड से समय पर कूड़ा कचरा नहीं उठाया जाता है।

कसुंपटी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका ने चमियाणा वार्ड में फैली गंदगी पर स्थानीय पार्षद को आड़े हाथों लिया है। इनका कहना है कि पार्षद द्वारा वार्ड में सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है तथा कूड़े के ढेरों से किसी भी महामारी फैलने को न्योता दिया जा रहा है। बताया कि नगर निगम द्वारा तीसरे चौथे दिन इस वार्ड से कूड़ा कचरा उठाया जाता है।

जिससे प्रतीत होता है कि चमियाणा वार्ड के पार्षद को निगम के अधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल नहीं है। इनका आरोप है कि चमियाणा वार्ड में सभी विकास कार्य ठप्प पड़े हैं और पार्षद कुभंकर्णी नींद में सोए है। उन्होने नगर निगम के मेयर से आग्रह किया है किे चमियाणा वार्ड में सड़कों पर फैलेे कचरे को प्रतिदिन डंपर से उठाया जाए।


Posted

in

,

by

Tags: