जयराम ठाकुर की दिन-प्रतिदिन बढ़ती लोकप्रियता से घबराए कांग्रेसी नेता -रावत

HNN /नाहन

नाहन सिरमौर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान तथा भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए हुए नजर आ रहे हैं।

इन नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि परिवार की पार्टी बनकर रह गई है। इन दोनों नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी एक ही परिवार के इर्द गिर्द सिमट कर रह गई है, जिसका मुख्य करण परिवारवाद है। कांग्रेस पार्टी कभी भी परिवारवाद से बाहर नहीं निकल सकती।

इन दोनों नेताओं ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, इस पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद पर हो सकता है। इसलिए आज भारतीय जनता पार्टी वर्ल्ड की सबसे बड़ी पार्टी है जबकि इस पार्टी की उम्र केवल मात्र 41 वर्ष है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी, यह पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

इन नेताओं ने कहा है कि प्रदेश में एक लोक सभा तथा तीन विधानसभा के उप चुनाव हो रहे हैं। इसमें भी कांग्रेस पार्टी ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया है जबकि भारतीय जनता पार्टी ने परिवारवाद से हटकर अपने प्रत्याशियों का चयन किया है। इसीलिए लोग देशभर में भारतीय जनता पार्टी को अपना भरपूर जनसमर्थन दे रहे हैं।

देश और प्रदेश के लोगों का कांग्रेस पार्टी से मोहभंग हो चुका है। इन नेताओं ने अपने बयान में यह भी कहा है कि जयराम ठाकुर प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री होंगे जो सरकार को दोबारा से रिपीट करेंगे और उपचुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी चारों सीटों पर जीत का परचम लहराएगी और कांग्रेस पार्टी को इस उपचुनाव में भी मुंह की खानी पड़ेगी। क्योंकि कांग्रेस पार्टी के पास ना कोई नेता है और ना ही कोई नीतियां है कांग्रेस पार्टी तो बिना दूल्हे की बारात है।


Posted

in

,

by

Tags: