जिला सिरमौर में भाजपा के लिए बजने लग पड़ी है खतरे की घंटी

सेनधार की 9 पंचायतों की महिला शक्ति ने थामा कांग्रेस का दामन

HNN / श्री रेणुका जी

जिला सिरमौर रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सेन धार के बेचड का बाग में महिला कांग्रेस की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता रेणुका महिला कांग्रेस मंडल की अध्यक्षा श्यामा ठाकुर के द्वारा की गई। इस विशेष बैठक में सेनधार की 9 पंचायतों की दर्जनों महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस बैठक में सेन धार जोन महिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इस दौरान भाजपा की किसान विरोधी नीतियों सहित कमर तोड़ती महंगाई पर प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार को कोसा गया।

भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आकर कई महिलाओं के द्वारा कांग्रेस पार्टी में आस्था जताई गई। इस बाबत जानकारी देते हुए श्यामा ठाकुर ने बताया कि इस क्षेत्र के विधायक के द्वारा हर घर तक सड़क पहुंचा दी गई है। विपक्ष में होने के बावजूद सैन धार क्षेत्र में पर्याप्त विकास भी हुआ है। 9 पंचायतों की शामिल महिलाओं में नीलम शर्मा, मनीषा शर्मा, पूनम ठाकुर, सूमा देवी, पूर्व पंचायत प्रधान महीपुर हीरा देवी, पूर्व पंचायत प्रधान पराडा सुनीता अत्रि, क्षमा देवी, पूर्व बीडीसी मेंबर लीला देवी, कौशल्या देवी, सुषमा अत्री, कला देवी आदि दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस में अपनी आस्था जताई।

इन तमाम महिला शक्ति ने बताया कि 2022 में वह भाजपा की जनविरोधी नीतियों का करारा जवाब भी देंगे। बैठक में विशेष रूप से महिला कांग्रेस मंडल की महासचिव मनीषा ठाकुर, सचिव कुसुम ठाकुर , सैन धार जोन महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता शर्मा, कृष्णा ठाकुर, पूर्व सैनिक हरिंदर शर्मा, क्षमानंद शर्मा, अर्जुन ठाकुर , सचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल सुरेश शर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बरहाल अभी 2022 का चुनाव काफी दूर है। बावजूद इसके कांग्रेसी प्रत्याशी अभी से अपनी जमीन मजबूत करने में जुट चुके हैं। विनय कुमार पार्टी के जिताऊ उम्मीदवार हैं। लिहाजा वह लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में जुटे हुए हैं। अब यदि देखा जाए तो केवल नाहन विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर जिला सिरमौर में भाजपा काफी बैकफुट पर है।


by

Tags: