त्योहारी सीजन में रफ्तार पकड़ने लगा हिमाचल का पर्यटन कारोबार

HNN/ शिमला

त्योहारी सीजन में हिमाचल का पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा है। प्रदेश के होटलों में बाहरी राज्यों के पर्यटक एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं तथा कई पर्यटक ऐसे भी हैं जिन्होंने एडवांस बुकिंग पहले ही करवा रखी है। ऐसे में इस वीकेंड और आगामी दिनों के दौरान प्रदेश में सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में मंदी की मार झेल रहा पर्यटन कारोबार और अधिक रफ्तार पकड़ेगा।

पूर्व राज्यों सहित दक्षिण भारत से बड़ी संख्या में पर्यटक इन दिनों पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ सैलानियों को रिझाने के लिए हिमाचल पर्यटन विकास निगम ने सैलानियों को कमरे की बुकिंग पर 20 फ़ीसदी तक छूट दे दी है। निजी होटल व्यवसायी भी सैलानियों को आकर्षित करने के लिए कई प्रकार के पैकेज दे रहे हैं।

राजधानी शिमला की बात करें तो यहां बड़ी संख्या में बंगाल के पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित चंडीगढ़ से भी भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। नवरात्रों के चलते भी हजारों की तादाद में श्रद्धालु प्रदेश का रुख कर रहे हैं जिसके चलते होटलों में ऑक्युपेंसी भी बढ़ी है।


Posted

in

,

by

Tags: