दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को सरकार ने दी बड़ी राहत, अगले आदेशों तक…

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़तें मामलों को देखते हुए सरकार ने पहले ही कार्यालयो में पांच दिन का सप्ताह कर दिया है। शनिवार और रविवार को अवकाश घोषित किया जा चुका है। अब सरकार ने महामारी के बीच प्रदेश के सरकारी कर्मचारी दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को और भी राहत प्रदान की है।

सरकार ने दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को अगले आदेशों तक कार्यालय में आने की छूट प्रदान की है। दिव्यांगों और गर्भवती महिला कर्मचारियों को 24 जनवरी, सुबह 6ः00 बजे तक या अगले आदेशों तक यह रियायत मिली रहेगी।

सरकार के इस निर्देश के बाद यह साफ है कि दिव्यांग और गर्भवती महिला कर्मचारी अगले आदेशों तक कार्यालय में नहीं आएंगे। हालांकि इस दौरान उन्हें वर्क फ्रॉम होम करना होगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने इस बाबत आदेश जारी किए हैं।


Posted

in

,

by

Tags: