दो बच्चों की मां हजारों की नकदी लेकर प्रेमी संग हुई फरार

HNN/ मंडी

जिला मंडी के गोहर के गांव कांडी टिल्ली से दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो गई है। बड़ी बात तो यह है कि महिला घर से हजारों की नकदी भी अपने साथ ले गई। पति द्वारा पत्नी को ढूंढने का हर जगह प्रयास किया गया परंतु जब उसका कहीं कुछ सुराग नहीं लगा तो उसने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। तकरीबन आधा महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक महिला का कुछ पता नहीं चल पाया है।

पुलिस प्रशासन द्वारा भी महिला को लगातार ढूंढने का प्रयास किया गया परंतु कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वही मां के फरार होने से बच्चे भी बिलख-बिलख कर रो रहे हैं। पुरखू राम ने बताया कि उसकी 32 वर्षीय पत्नी टिकमु देवी 11 नवंबर से लापता है। उसने अपनी पत्नी को हर जगह ढूंढा परंतु उसका कहीं से कुछ पता नहीं चल पाया।

जिसके बाद उसने 12 नवंबर को पुलिस थाना गोहर में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी परंतु अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पति के मुताबिक घर से 20000 की नकदी भी गायब है जोकि उसकी पत्नी अपने साथ लेकर प्रेमी संग भाग गई है। पुरखू राम ने विनोद कुमार गांव बोदा बुल्हा तहसील पालमपुर कांगड़ा निवासी पर पत्नी को भगाने का शक जाहिर किया है।


Posted

in

,

by

Tags: