लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन की पार्षद के बेटे की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

Shailesh Saini | 4 जून 2022 at 2:39 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

स्कूटी से पेट्रोल पंप की ओर जाते हुए 108 एंबुलेंस से हुई भीषण टक्कर

HNN / नाहन

जिला मुख्यालय नाहन में श्री गुरुद्वारा साहिब के ठीक पीछे देर रात 12:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अभिषेक सैनी पुत्र सूरज सैनी माता नीलम सैनी जोकि स्कूटी से मोहल्ला गोविंदगढ़ की ओर जा रहा था। घटना 12:15-12:30 बजे देर रात्रि की बताई जा रही है। जैसे ही अभिषेक गुरुद्वारा पार्किंग के पीछे तीखे मोड़ से गुजर रहा था तभी नीचे से आ रही 108 एम्बुलेंस से जा टकराया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

दुर्घटना में अभिषेक सैनी बुरी तरह से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस व 108 को सूचित किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और 108 मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से 108 के माध्यम से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि युवक की हॉस्पिटल पहुंचते ही मृत्यु हो गई थी।

मौके पर सदर पुलिस के द्वारा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दुखद घटना के बाद शहर में शोक की लहर फैल गई है। युवक की माता नीलम सैनी नाहन नगर परिषद में पार्षद है, जबकि दादा रणधीर सैनी भाजपा के नेता भी हैं। युवक काफी हंसमुख और मिलनसार प्रवृत्ति का था जोकि अपने पिता का कारोबार संभाल रहा था। पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]