dead-1.jpg

पोकलेन की मरम्मत करते हुआ हादसा, मैकेनिक की मौत

HNN/ काँगड़ा

प्रदेश के जिला कांगड़ा में पोकलेन की मरम्मत करते वक्त एक मैकेनिक की मृत्यु हो गई है। इस दौरान अचानक ही मैकेनिक के पेट में नट लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि उसे उपचार के लिए अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु उसकी जान न बच सकी।

जानकारी के अनुसार बीर सिंह (60) निवासी सुजानपुर-पठानकोट पंजाब पोकलेन की मुरम्मत कर रहा था। इसी दौरान उसके पेट में नट लग गया। नट लगने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

यहां व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्यवाही अमल में लाई है।


Posted

in

,

by

Tags: