प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला बोले- सदस्यता अभियान में लाए तेजी

HNN / शिमला

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य व प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा है कि हिमाचल में उप चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद देश भर में प्रदेश कांग्रेस की सराहना हो रही है। कांग्रेस सदस्यता अभियान में तेजी लाने और इसे जल्द पूरा करने को भी कहा है। इस साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी होने है। प्रदेश में डिजिटल सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा।

वर्चुअल बैठक में प्रदेश के जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए राजीव शुक्ला ने प्रदेश कांग्रेस में पार्टी के जन जागरण अभियान,  पार्टी सदस्यता अभियान, ट्रेनिंग कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान बूथ स्तर तक सही ढंग से किया जाए।

कोई फर्जी सदस्य न बने, इस पर पूरी नजर रखी जाए। उन्होंने आधार नंबर के साथ सदस्यता अंकित करने को कहा। प्रभारी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में प्रदेश कांग्रेस की सराहना होती है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर  वह स्वयं अपनी पूरी नजर रखें है। कोरोना के चलते जनजागरण अभियान  सहित इनमें थोड़ा विघ्न पड़ा है और अन्य जन कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।


Posted

in

,

by

Tags: