प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप कोरोना पॉज़िटिव

HNN/ नाहन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद सुरेश कश्यप के द्वारा करवाए गए कोरोना टेस्ट में वह पॉज़िटिव पाए गए है जिसके चलते कश्यप के द्वारा खुद को अपने नाहन के यशवंत विहार स्थित घर पर होम आइसोलेट कर लिया गया है। सुरेश कश्यप द्वारा इसकी जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट पर भी दी गई है। सुरेश कश्यप ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आये हो वह खुद अपनी कोरोना जाँच करवा ले।

साथ ही डॉक्टर से परामर्श के बाद खुद को होम आइसोलेट भी कर ले। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय कोरोना बड़ी तेज़ी से फैल रहा हैं। सरकारी अमला पूरी तरह से सजग है तो वहीँ, लोगों की भी नैतिक जिम्मेवारी बनती है कि वह जरा भी लक्षण पाए जाने पर अपनी जाँच करवाए और खुद को दूसरों के संपर्क में आने से गुरेज करे।

तो वहीँ, घर पर उनकी पत्नी रजनी कश्यप ने भी इस जानकारी के बाद खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि प्रदेश सहित जिला सिरमौर में भी कोरोना के मामले बड़ी तेज़ी से सामने आ रहे है। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सख्ती के साथ आम जनता से नियमों का पालन करवा रही है। प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार ही ठीक शाम 6:30 बजे बाजार को बंद करवा दिया जाता है।

उधर, सांसद सुरेश कश्यप ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सरकार द्वारा जारी सभी नियमों का ईमानदारी से पालन करे, समय पर अपनी जाँच आवश्यक करवाए।

गौरतलब हो कि बीते 11 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पंजाब कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा भी खोला गया था। जिसमें उन्होंने पीएम के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साजिश रचे जाने पर उसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया था। जिसकी शुरुआत उन्होंने अपने नाहन स्थित सांसद कार्यालय से की थी। जिसमें कई लोगों ने हिस्सा भी लिया था।


Posted

in

,

by

Tags: