प्रदेश में 24 जगह हिमखंड गिरने की चेतावनी, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बर्फबारी के बाद अब प्रदेश के कई स्थानों पर हिमखंड गिरने की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। चेतावनी के बाद अब प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है तथा पर्यटकों सहित आम लोगों को पहाड़ों की ओर रुख न करने की हिदायत दी गई है।

ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनाली के सासे ने हिमाचल प्रदेश में 24 जगह हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है। सासे ने जलोड़ी दर्रा से लेकर मनाली, लेह, किन्नौर और शिमला के क्षेत्रों में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी की है।

हिमखंड गिरने का सबसे अधिक खतरा लाहौल के उदयपुर और चंबा के किलाड़ क्षेत्र में है। यहां नौ जगह पर हिमस्खलन हो सकता है। जिला प्रशासन ने सैलानियों और आम लोगों को जिला कुल्लू के खनाग, जलोड़ी दर्रा-सोझा के साथ सोलंगनाला के आसपास न जाने की हिदायत दी है।


Posted

in

,

by

Tags: