बर्फबारी से पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी, एक लाख पर्यटक पहुंचे

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बर्फबारी के बाद से पर्यटन कारोबार को भी संजीवनी मिली है। बर्फबारी की चाह में बाहरी राज्यों से लाखों की संख्या में पर्यटक हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। चाहे वह कुल्लू-मनाली हो या हिल्स क्वीन शिमला सभी जगह बर्फ के ढेर लगे हुए हैं जिसके बीच पर्यटक जमकर मस्ती करते देखे जा रहे हैं।

बता दें कि इस बार वीकेंड ही नहीं बल्कि अन्य दिनों में भी हजारों-लाखों की संख्या में सैलानी प्रदेश के पर्यटन स्थलों में पहुंच रहे हैं। भारी बर्फबारी होने के चलते बाहरी राज्यों के सैलानियों का शिमला, मनाली सहित डलहौजी, मैक्लोडगंज, धर्मशाला, चंबा और मंडी में जमावड़ा लग रहा है।

शिमला व मनाली में राजस्थान, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश से सोमवार को ही एक लाख पर्यटक पहुंचे। वही सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी होने से होटल भी पैक चले हुए हैं जिससे पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिली है।


Posted

in

,

by

Tags: