Loading...

बैंक से लोन रिश्तेदारों से लिया उधार, पिता चलाते हैं ढाबा, यूएस से खाली हाथ लौटी बेटी

हिमाचलनाउ डेस्क • 6 Feb 2025 • 1 Min Read

अमेरिका से निर्वासित किए गए 104 भारतीयों को लेकर बुधवार को अमेरिकी सैन्य विमान श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुआ। अमेरिका के सैन्य विमान सी-17 में पंजाब और पड़ोसी राज्यों के 104 अवैध अप्रवासी थे। 

अमेरिका ने नई इमिग्रेशन पॉलिसी के तहत 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट कर दिया है। इनमें जगरांव की रहने वाली मुस्कान भी शामिल है। अमेरिकी एयरफोर्स का ‘सी-17 ग्लोबमास्टर’ विमान बुधवार दोपहर करीब दो बजे अमृतसर एयरफोर्स बेस पर उतरा।

मुस्कान मूलतः जगरांव के मोहल्ला प्रताप नगर की रहने वाली है। वह एक साल पहले ही स्टडी वीजा पर यूके गई थी, जहां कुछ महीने रुकने के बाद एक एजेंट के जरिये अवैध तरीके से अमेरिका पहुंच गई। वहां करीब एक महीने तक रहने के बाद उसे डिपोर्ट कर दिया गया।

मुस्कान के पिता जगदीश कुमार पुरानी सब्जी मंडी रोड पर एक ढाबा चलाते हैं। उन्होंने बताया कि चार बेटियों में सबसे बड़ी मुस्कान को विदेश में बसने का सपना देखा था। वह आइलेट्स कर बीते 4 जनवरी, 2024 में पढ़ाई करने के लिए यूके गई थी। इसके लिए बैंकों से कर्ज लिया और रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए। उन्हें आज ही पता चला कि बेटी को अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया गया है।

इमिग्रेशन और कस्टम क्लियरेंस के बाद मुस्कान को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया। देहात पुलिस के कर्मचारी सुबह से ही उसे लेने अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे। मुस्कान की वापसी से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
एक जनवरी 2025 को अमेरिका पहुंची थी मुस्कान