भाजपा सरकार प्रदेश के विकास का झूठा श्रेय लेने का कर रही प्रयास….

HNN/ कुल्लू

विधायक सुंदर ठाकुर ने कहा है कि मौजूदा भाजपा सरकार प्रदेश के विकास का झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रही है जबकि उनका प्रदेश के विकास में तनिक भी योगदान नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सेना के नाम पर राजनीति करते हुए शहीदों के स्मारक बनाने में भी भेदभाव करती है।

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के साथ चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आज प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शुरू किए कार्यो के यह सरकार आधे अधूरे निर्माण कार्यो के उदघाटन कर रही है। आज देश-प्रदेश बर्बादी पर खड़ा है, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से देश परेशान है।

सुंदर ठाकुर ने भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रतिभा सिंह न तो अकेली है और न ही मजबूर। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की महिला शक्ति, सभी लोग प्रतिभा सिंह के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोग प्रतिभा सिंह के साथ खड़े है और वीरभद्र सिंह के विकास कार्यो पर लोग अपनी मोहर लगा कर प्रतिभा सिंह भारी मतों से विजयी करवाएंगे।


Posted

in

,

by

Tags: