भाजयुमो और महिला मोर्चा के 15 पदाधिकारियों पर कार्यवाही, छह साल के लिए निष्कासित

HNN / शिमला

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा का समर्थन करने वालों पर भाजपा के युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने कड़ी कार्यवाही करते हुए 15 पदाधिकारियों को छह-छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इससे पहले भी भाजपा ने पदाधिकारियों को पार्टी से निकाला था। इसमें भाजयुमो के आठ और महिला मोर्चा के सात पदाधिकारियों पर यह कार्यवाही की गई है।

इसमें जुब्बल-कोटखाई मंडल अध्यक्ष नैना तनेटा, मंडल उपाध्यक्ष पिंकी कोटवी, महामंत्री रजनी सलाकटा, महासू जिला उपाध्यक्ष विजेता खिमटा, महासू जिला सचिव पूनम मोखटा, विशेष आमंत्रित सदस्य रूबजा नेपटा और मीनाक्षी मानटा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

वही , भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जतिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष महासू अजय बिष्ट, जिला सचिव रिंकू परवीन चौहान, जिला प्रवक्ता वेद शर्मा, सह प्रवक्ता राजेश छिंजवान, मंडल महामंत्री चेतन कडैइक और काकू के अलावा मंडल कोषाध्यक्ष हितेष खागटा शामिल हैं। 


Posted

in

,

by

Tags: