Local-peoples-cooperation-.jpg

वनों के संरक्षण और विस्तार के लिए स्थानीय जनता का सहयोग महत्वपूर्ण- डॉ हंसराज

HNN/ चंबा

विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज ने कहा कि वनों के संरक्षण और विस्तार के लिए स्थानीय जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है। समाज के विभिन्न वर्गों को वनों से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा वानिकी क्षेत्र में अनेक नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। डॉ. हंसराज 73वें मंडल स्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चुराह के तहत ग्राम पंचायत बौंदेडी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे।

इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष ने देवदार का पौधा रोप कर वन महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया। स्थानीय परिस्थितिकिय संतुलन को बनाए रखने में वनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि विभाग द्वारा वन महोत्सव के दौरान जन सहभागिता पर आधारित पौधारोपण अभियान के तहत लोगों को वन संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

प्रदेश में हरित आवरण के बढ़ने से इसे सार्थक परिणाम के रूप में देखा जा सकता है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि चुराह वन वृत्त में 215 हेक्टर क्षेत्रफल में लगभग 2 लाख 15 हजार विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए जाएंगे।


Posted

in

,

by

Tags: