Loading...

श्रद्धालुओं को ठंड के मौसम में करनी पड़ेगी इस साल होने वाली मणिमहेश यात्रा

Ankita • 20 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

इस बार जन्माष्टमी का न्हौण छह और सात सितंबर को होगा। जबकि राधाष्टमी का न्हौण 23 सितंबर को होगा। इसलिए इस साल होने वाली मणिमहेश यात्रा श्रद्धालुओं को ठंड के मौसम में करनी पड़ेगी। हर साल मणिमहेश यात्रा का संजोग अलग-अलग रहता है। जो शुभ मुहूर्त के अनुसार तय होता है। इस बार छोटा और बड़ा शाही स्नान सितंबर में होंगे। बता दें पिछले साल जन्माष्टमी का न्हौण 20 अगस्त को था। अगस्त में होने वाली मणिमहेश यात्रा को गर्म यात्रा के नाम से जाना जाता है।

परन्तु इस साल ठंड के कारण श्रद्धालुओं को कई प्रकार की कठिनायों का भी सामना करना पड़ सकता है। बारिश के दौरान डल झील में बर्फबारी होने की भी संभावना रहती है। इसलिए इस बार मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का परिश्रम होगा। हालांकि प्रशासन की तरफ से मणिमहेश यात्रा के पडावों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर सहित अन्य सहायता शिविर लगाए जाते हैं। जहां पर श्रद्धालु जरूरत पड़ने पर मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं।