सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने जरूरतमंद लोगों को वितरित किये वस्त्र

HNN/ शिमला

नव वर्ष के आगमन पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला के संजौली, मैहली, तारा देवी और पंथाघाटी इन सभी स्थानों पर सर्दी के मौसम में ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों को वस्त्र व कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस मौक़े पर ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा के साथ-साथ ट्रस्ट के अन्य अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ट्रस्ट द्वारा इस से पहले भी दिसम्बर के महीने में शिमला के विभिन्न स्थानों में वस्त्र एकत्रित व वितरित के कार्यक्रम किए गए थे।

जिसमें शिमला के निवासियों का हमेशा से सहयोग मिलता आया है। ट्रस्ट सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंदों को कंबल व वस्त्र वितरित किए गए। जिसमें हमने 108 जरूरतमंदों लोगों को कंबल बांटे। ट्रस्ट हर वर्ष सर्दी आने पर इस तरह के कार्यक्रम पूरे शिमला शहर में करवाती आ रही है। इससे पहले भी ट्रस्ट द्वारा विभिन्न स्थानों पर वस्त्र वितरण व कंबल वितरण के कार्यक्रम किए गए थे। ट्रस्ट इस साल भी इस तरह के कार्यक्रमों को करता रहेगा।

सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने इस कोरोना संकट में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य जैसे कि वस्त्र बैंक लगाकर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण करना, कोरोना मरीजों के लिए निशुल्क भोजन सेवा चलाना, कोरोना महामारी के दौरान रक्त की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविरों का आयोजन करना, जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण करना आदि कई प्रकार के सेवा कार्य करवाए गए हैं।


Posted

in

,

by

Tags: