9 साल से फरार आरोपी को पीओ सेल ने किया गिरफ्तार

CID arrested the agent who cheated the gardeners from Panchkula

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में 9 साल से फरार चल रहे सरकारी काम में बाधा पहुंचाने वाले एक आरोपी को पीओ सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लड्डी निवासी गांव एकल गद्दा, तहसील खंडूर, जिला तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है। बता दें कि आरोपी के खिलाफ 2007 में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और धमकियां देने के आरोप में सदर थाना में मामला दर्ज था।

पुलिस ने मामलों को जिला अदालत में दायर किया। अदालत की ओर से आरोपी को पेशियों पर हाजिर होने के लिए समन, वारंट आदि जारी किए लेकिन वह नदारद रहा। जिसके बाद अदालत ने 2014 में उसे उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। जिसके बाद से पीओ सेल और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

इसी दौरान कुछ दिन पहले पीओ सेल को सूचना मिली कि लखविंदर इन दिनों अपने गृह नगर में है। पीओ सेल की टीम सूचना मिलते ही वहां पहुंचे और आरोपी को खंडूर साहिब से गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।