Category: himachal weather

Himachal Pradesh weather forecast and updates

  • हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बिगड़ने के आसार, पांच दिन तक बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट

    हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बिगड़ने के आसार, पांच दिन तक बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट

    शिमला

    प्रदेश में एक मई से लगातार पांच दिन बारिश की संभावना, अंधड़ का भी खतरा

    हिमाचल में एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में 1 मई से 5 मई तक बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    गर्म हवाओं का भी मैदानी जिलों में बना रहेगा असर

    बीते दिन ऊना और भुंतर में गर्म हवाएं चलीं, जहां ऊना में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और भुंतर में 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज और कल भी मैदानी जिलों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    बारिश के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार, 1, 2 और 5 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि 3 और 4 मई को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है, लेकिन इसके बाद अगले चार से पांच दिनों में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

  • हिमाचल में आज और कल साफ रहेगा मौसम, 24 से फिर बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना

    हिमाचल में आज और कल साफ रहेगा मौसम, 24 से फिर बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना

    Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 24 से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।

    हिमाचल में मौसम खराब रहने के अलर्ट के बीच सोमवार को भी लाहौल घाटी में बर्फबारी का दौर जारी रहा। चंबा में भूस्खलन होने से हाईवे नौ घंटे ठप रहा। मलबे में एक कार दब गई और एक पुलिया बह गई। रोहतांग, कुंजम दर्रा, बारालाचा समेत अन्य चोटियों पर एक फीट तक बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। कुल्लू-मनाली में आठ डिग्री तक तापमान गिरा है। राजधानी शिमला में सोमवार दोपहर को बादल झमाझम बरसे। कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां में ओलावृष्टि, शाहपुर, रैत, ज्वालामुखी और ऊना में बारिश दर्ज हुई। प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 24 से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कई क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना है।

    हिमाचल में पांच दिनों से बिगड़े मौसम ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। चंबा में भूस्खलन से किलाड़-कुल्लू मनाली हाईवे नौ घंटे बंद रहा। चुराह के कुलयाड़ा नाला में भी भूस्खलन से नौ भेड़-बकरियां मलबे में दब गईं। भांदल में कार मलबे की चपेट में आ गई। किहार से लंगेरा-भांदल को जोड़ने वाली अस्थायी पुलिया पानी के तेज प्रवाह में बह गई। चंबा जिले में 101 बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से 505 गांवों में अंधेरा पसरा रहा। मंडी के जोगिंद्रनगर में अंधड़ से घरों की छतें उड़ने से नुकसान हुआ है। जिले के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई है।

    हमीरपुर में सुबह रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे गेहूं की फसल भीग गई है। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है। ऊना में सुबह 20 मिनट तक बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, किसान गेहूं की फसल को नहीं काट पाए। जिन्होंने गेहूं की कटाई की है, उनकी फसल खेतों में भीगने से खराब हो गई है। शिमला में सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर बाद शहर में बारिश हुई। रविवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 13.0, कल्पा में 2.8, धर्मशाला में 13.9, ऊना में 18.0, नाहन में 18.1, केलांग में 0.1, सोलन में 15.5, मनाली में 7.5, कांगड़ा में 19.5, मंडी में 17.7, बिलासपुर में 18.5, हमीरपुर में 18.3, चंबा में 13.2, कुकुमसेरी में 0.6, नारकंडा में 5.0, रिकांगपिओ में 5.5, बरठीं में 17.3, कसाैली में 19.7, पांवटा साहिब में 26.0 और ताबो में 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    क्षेत्र बारिश मिलीमीटर में
    कल्पा 36.0
    रिकांगपिओ28.0
    बिलासपुर20.2
    मनाली18.0
    चंबा8.0
    शिमला5.8
    ऊना4.0

    24 घंटे बाद एनएच पांच बहाल
    किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में सोमवार को भी रुक-रुक कर बर्फबारी होती रही, जबकि निचले इलाकों में दिनभर मौसम खराब रहा। जिले के तीन स्थानों पर भूस्खलन से बाधित एनएच-पांच सोमवार को 24 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल हो गया है। अब रिकांगपिओ से पूह और काजा की ओर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। जिले की रूपी पंचायत का सड़क संपर्क अभी बाधित है।

    क्षेत्रअधिकतम तापमान
    ऊना37.0
    धौलाकुआं36.1
    नाहन34.9
    बिलासपुर32.9
    हमीरपुर32.7
    कांगड़ा32.6
    बरठीं32.1
    सोलन31.0
    मंडी28.1
    धर्मशाला28.0
    शिमला23.6
  • हिमाचल में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, दो लोगों की मौत , ऑरेंज अलर्ट जारी

    हिमाचल में बारिश-बर्फबारी और अंधड़ का कहर, दो लोगों की मौत , ऑरेंज अलर्ट जारी

    शिमला

    मौसम विभाग ने 19 अप्रैल तक भारी बारिश और ओलावृष्टि की दी चेतावनी, 23 तक राहत की उम्मीद नहीं

    अंधड़ और बारिश से दो की मौत, कई घर-वाहन क्षतिग्रस्त
    बुधवार रात को तेज अंधड़ और बारिश ने प्रदेश में तबाही मचाई। हमीरपुर के मैहरे बाजार में झुग्गी पर पेड़ गिरने से आठ साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मंडी जिले में एक महिला लेंटर से नीचे गिरने से जान गंवा बैठी। तेज हवाओं के चलते कई जिलों में दर्जनों पेड़ गिरे, जिससे घरों और वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा।

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान: अगले चार दिन नहीं मिलेगी राहत
    शिमला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 और 19 अप्रैल को मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। 21 और 22 अप्रैल को भी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और आसपास के इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 23 अप्रैल से मौसम के साफ होने का अनुमान है।

    इन जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी का खतरा
    18 और 19 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी जिले के कुछ क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, किन्नौर, शिमला, सोलन और सिरमौर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अंधड़ और ओलावृष्टि के लिए कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन और शिमला में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

    तापमान में भारी गिरावट की चेतावनी
    अगले 3–4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जबकि 23 अप्रैल के बाद इसमें मामूली वृद्धि देखी जा सकती है। अधिकतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा लेकिन अगले दो-तीन दिनों में इसमें 4–6 डिग्री तक गिरावट संभव है।

  • Alert /18 व 19 अप्रैल को सोलन में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

    Alert /18 व 19 अप्रैल को सोलन में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

    सोलन

    ज़िला प्रशासन ने मौसम को लेकर जारी किया अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

    खराब मौसम में पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाने की सलाह

    मौसम विभाग की चेतावनी

    भारत मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार, 18 और 19 अप्रैल को सोलन जिले में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, ओलावृष्टि, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

    प्रशासन ने की एहतियात बरतने की अपील

    ज़िला दण्डाधिकारी मनमोहन शर्मा ने आमजन से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान पहाड़ी इलाकों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के पास जाने से बचें। उन्होंने कहा कि भारत मौसम विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी एडवाइजरी पर ध्यान दें और रेडियो-टीवी पर मौसम बुलेटिन जरूर सुनें।

    बीती रात के तूफान से नुकसान

    बीती रात आए तेज तूफान में अर्की विधानसभा क्षेत्र के गडोग गांव में नरेश कुमार की गोशाला को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा सोलन ज़िला में 890 विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें से 550 की मरम्मत पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 340 पर कार्य जारी है।

    आपातकालीन संपर्क नंबर

    किसी भी आपात स्थिति में लोग ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर 1077, दूरभाष 01792-220049 और 01792-220882 तथा व्हाट्सएप नंबर 94594-57292 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • अप्रैल की गर्मी के बीच हिमाचल में तीन दिन तक भारी बारिश और ओलावृष्टि का खतरा

    अप्रैल की गर्मी के बीच हिमाचल में तीन दिन तक भारी बारिश और ओलावृष्टि का खतरा

    शिमला

    बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी के साथ मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    अगले तीन दिन अलर्ट मोड पर रहेगा प्रदेश
    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और वीरवार को हिमाचल के कई स्थानों पर बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 18 और 19 अप्रैल को पूरे प्रदेश में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इन दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। 18 से 20 अप्रैल तक प्रदेशभर में मौसम खराब बना रहेगा, जबकि 21 अप्रैल को भी आंशिक रूप से मौसम बिगड़ने की संभावना बनी हुई है।

    फसलों और बागवानी को हो सकता है बड़ा नुकसान
    इस समय प्रदेश में गेहूं की कटाई और बागवानी फसलों की फ्लावरिंग और सेटिंग का दौर चल रहा है। मौसम में अचानक बदलाव से इन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। विशेषकर ओलावृष्टि होने पर फलों और खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने किसानों और बागवानों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।

    एडवायजरी जारी, घरों में रहने की अपील
    संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। बाहरी गतिविधियों को सीमित करने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग करने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग की एडवायजरी के अनुसार, 18 से 20 अप्रैल तक लोगों को घरों के अंदर ही रहने की अपील की गई है।

    कई शहरों में गर्मी तो कहीं छाए बादल
    मंगलवार को प्रदेश में मौसम मिलाजुला रहा। ऊना में पारा 37.6 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि शिमला में 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हमीरपुर 33.5, बिलासपुर 32.7, सिरमौर के धौलाकुआं 33.2, सुंदरनगर 32, भुंतर 30.8, नाहन 30, बजौरा 28.9 और धर्मशाला का तापमान 27.1 डिग्री रहा।

  • मनाली-केलांग मार्ग पर धुंधी में हिमस्खलन, आवाजाही ठप होने से यात्रियों को भारी परेशानी

    मनाली-केलांग मार्ग पर धुंधी में हिमस्खलन, आवाजाही ठप होने से यात्रियों को भारी परेशानी

    मनाली

    हिमस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह बाधित, कोई जानी नुकसान नहीं

    मनाली-केलांग राष्ट्रीय उच्च मार्ग-3 पर धुंधी क्षेत्र में हिमस्खलन की घटना सामने आई है, जिससे इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन मार्ग अवरुद्ध होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    प्रशासन ने जारी की चेतावनी, सतर्क रहने की अपील

    घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने पर्यटकों और आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि वे किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन या प्रशासन से संपर्क करें और यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतें।

    मौसम में बदलाव बना हिमस्खलन की वजह

    बताया जा रहा है कि यह हिमस्खलन मौसम में हो रहे तेज़ बदलाव के चलते हुआ है। पहाड़ों में बढ़ती गर्मी के कारण हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। रास्तों पर जमी बर्फ के कारण यातायात में रुकावट आ रही है। प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा की योजना बनाएं।

    मौसम विभाग का अलर्ट, कुछ इलाकों में तेज हवाओं का भी अनुमान

    शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। हालांकि, 28 मार्च से 2 अप्रैल तक मौसम के साफ रहने की संभावना जताई गई है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत मिल सकती है।

    43 सड़कें बंद, बर्फ हटाने का काम जारी

    इसी दौरान मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचा और रोहतांग दर्रों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। इस कारण लाहौल-स्पीति जिले में कुल 43 संपर्क सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें 9 सड़कें स्पीति उपमंडल, 14 सड़कें उदयपुर उपमंडल और 20 सड़कें लाहौल मंडल में अवरुद्ध हैं। लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है और जल्द ही मार्गों को बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

  • हिमाचल प्रदेश में आज और कल बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें पूरा मौसम अपडेट

    हिमाचल प्रदेश में आज और कल बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें पूरा मौसम अपडेट

    हिमाचल प्रदेश में बुधवार और वीरवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, 28 से 31 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

    मैदानी क्षेत्रों में गर्मी, पहाड़ों में ठंडक कम

    राज्य में गर्मी बढ़ने लगी है और मैदानी इलाकों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऊना, बिलासपुर, सुंदरनगर, कांगड़ा, मंडी, धौलाकुआं और बरठीं में अधिकतम तापमान बढ़ने से दिन के समय तेज गर्मी महसूस हो रही है।

    कहां होगी बारिश और बर्फबारी?

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बुधवार और वीरवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में वीरवार को हल्की बारिश के आसार हैं।

    हिमाचल के प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

    • केलांग: -1.2
    • कल्पा: 4.6
    • धर्मशाला: 7.0
    • मनाली: 7.1
    • सोलन: 9.4
    • ऊना: 10.3
    • बिलासपुर: 11.6
    • चंबा: 12.0
    • शिमला: 12.6
    • कांगड़ा: 12.8
    • मंडी: 13.2
    • नाहन: 13.7

    हिमाचल के प्रमुख स्थानों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

    • ऊना: 34.0
    • बिलासपुर: 32.6
    • सुंदरनगर: 31.3
    • धौलाकुआं: 31.1
    • बरठीं: 30.7
    • कांगड़ा: 30.4
    • सोलन: 30.1
    • नाहन: 28.5
    • चंबा: 27.7
    • धर्मशाला: 27.2
    • शिमला: 22.4
    • मनाली: 21.5

    28 मार्च से मौसम रहेगा साफ

    मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 31 मार्च तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और धूप खिलेगी। इस दौरान तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

  • Himachal Weather / 12 से 17 मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार, इन जिलों में येलो अलर्ट

    Himachal Weather / 12 से 17 मार्च तक बारिश-बर्फबारी के आसार, इन जिलों में येलो अलर्ट

    शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 12 से 17 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इस दौरान कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

    इन जिलों में ज्यादा असर की संभावना

    मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 16 मार्च तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

    • 12-13 मार्च:
      • बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर में मौसम साफ रहेगा।
      • चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है।
      • अन्य जिलों में हल्की बारिश संभव है।
    • 13, 14 और 16 मार्च:
      • कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार।
    • 15 मार्च:
      • अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना।
    • 17 मार्च:
      • लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू के ऊंचे क्षेत्रों में छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
    • 18 मार्च:
      • प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

    तापमान में गिरावट के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री और अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

    प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस)

    • शिमला: न्यूनतम 12.4
    • सोलन: 9.4
    • ऊना: 8.8
    • कुल्लू: 10.4
    • केलांग: -2.4
    • ताबो: -3.0
    • डलहौजी: 7.8
    • मनाली: 5.2

    मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां बारिश, बर्फबारी और अंधड़ का खतरा अधिक है। प्रशासन को भी एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Weather Update / हिमाचल प्रदेश में 9 से 14 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

    Weather Update / हिमाचल प्रदेश में 9 से 14 मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

    पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की चेतावनी

    हिमाचल प्रदेश में आगामी सप्ताह के दौरान मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से 14 मार्च तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण होगा, जो विशेष रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों को प्रभावित करेगा।

    पांच दिवसीय मौसम पूर्वानुमान:

    • 9 मार्च: लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
    • 10 और 11 मार्च: राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
    • 12 से 14 मार्च: कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।

    येलो अलर्ट जारी:

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 10 मार्च को चंबा, कांगड़ा और लाहौल-स्पीति जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, कुल्लू और मंडी जिलों में अंधड़ चलने और बिजली चमकने की चेतावनी भी दी गई है।

    तापमान में उतार-चढ़ाव:

    आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। शुरुआती दिनों में तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वातावरण में नमी बढ़ेगी। हालांकि, बारिश और बर्फबारी शुरू होने के साथ ही तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जबकि अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद, मौसम ठंडा होने लगेगा और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है।

    वर्तमान न्यूनतम तापमान के अनुसार, शिमला में 7.4°C, सुंदरनगर में 7.0°C, भुंतर में 5.5°C, कल्पा में -0.4°C, धर्मशाला में 5.1°C, ऊना में 5.9°C, नाहन में 11.5°C, केलांग में -6.9°C, पालमपुर में 6.0°C, सोलन में 7.4°C, मनाली में 2.1°C, कांगड़ा में 8.8°C, मंडी में 8.0°C, बिलासपुर में 7.1°C, चंबा में 7.5°C, डलहौजी में 7.9°C, कुकुमसेरी में -6.9°C, जुब्बड़हट्टी में 8.5°C, भरमौर में 4.7°C, सेऊबाग में 2.8°C, धौलाकुआं में 8.5°C, बरठीं में 6.6°C, सराहन में 5.5°C और ताबो में -5.5°C दर्ज किया गया है।

    सावधानी और सुझाव:

    मौसम में इस बदलाव के मद्देनजर, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने से बचें और मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। विशेष रूप से, येलो अलर्ट वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

  • हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

    हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

    ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

    शिमला । हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम खराब होने वाला है। मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के चलते मौसम विभाग ने चंबा और कांगड़ा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटे तक प्रदेश में खराब मौसम बना रहेगा, जिससे हिम-स्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं।

    सर्दी का बढ़ेगा प्रकोप, वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह

    मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। साथ ही, मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर तेज हो सकता है। वाहन चालकों को तड़के और देर रात सफर करने से बचने की सलाह दी गई है।

    लाहुल-स्पीति में हिमखंड गिरने की घटनाएं, बाल-बाल बचे आईटीबीपी जवान

    केलांग, कुल्लू। सोमवार को लाहुल-स्पीति जिले में दो स्थानों पर हिमखंड गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। केलांग से 12 किमी दूर मूलिंग के पास पीर पंजाल की चोटी से हिम-स्खलन हुआ, जिससे चंद्रा नदी का बहाव प्रभावित हुआ। वहीं, आईटीबीपी की बॉर्डर पोस्ट गयु के पास भी हिमखंड गिरा, जिससे बर्फीला तूफान आईटीबीपी कैंप तक पहुंच गया। गनीमत रही कि यह पोस्ट से महज 200 मीटर पहले रुक गया और जवान किसी बड़े हादसे से बच गए। इस दौरान आईटीबीपी के अधिकारी और जवान बर्फ हटाने के कार्य में जुटे रहे

    जरूरी सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित, प्रशासन अलर्ट पर

    खराब मौसम के चलते आगामी दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश में स्थानीय आवश्यक सेवाओं और आउटडोर व्यवसाय प्रभावित होने की संभावना है। मौसम विभाग ने जिला प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, बिजली बोर्ड और जलशक्ति विभाग को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। पीडब्ल्यूडी ने पहले ही कर्मचारियों की तैनाती कर दी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।