Loading...

Monsoon Session / सड़क-पानी से स्वास्थ्य और शिक्षा तक, हिमाचल विधानसभा में आए 900 से ज्यादा सवाल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 17 Aug 2026 • 1 Min Read

Monsoon Session / हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा। चौदहवीं विधानसभा के इस 11वें सत्र में कुल 10 बैठकें होंगी। विधानसभा सचिवालय को अब तक विधायकों के 900 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। इन प्रश्नों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास कार्यों से जुड़े विषय प्रमुखता से शामिल हैं।

शिमला

विधायक मंगलवार, 18 अगस्त तक अपने प्रश्न विधानसभा सचिवालय को भेज सकेंगे। सचिवालय में पहुंच रहे प्रश्नों को जवाब तैयार करने के लिए संबंधित विभागों के पास भेजा जा रहा है। सत्र के दौरान मंत्री प्रश्नकाल में इनका जवाब सदन में देंगे। अब तक प्राप्त प्रश्नों में भाजपा और कांग्रेस, दोनों दलों के विधायकों की ओर से पूछे गए सवाल शामिल हैं।

विधायकों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को प्रश्नों के माध्यम से प्रमुखता से उठाया है। सचिवालय को मिले सवाल विभिन्न विभागों से संबंधित हैं और इनमें सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था तथा विकास कार्यों के विषय शामिल हैं। ऐसे में मानसून सत्र के दौरान प्रदेश के स्थानीय मुद्दों और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

Related Topics: