लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अगस्त माह के लिए विभाग ने जारी किया ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल

PRIYANKA THAKUR | 1 अगस्त 2022 at 2:23 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

परिवहन विभाग ने अगस्त माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। 5 और 20 अगस्त को आरटीओ शिमला के पास पंजीकृत वाहनों के ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग होनी है। 11 अगस्त को आरएलए शिमला ग्रामीण के पासिंग और 12 अगस्त को ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। 22 अगस्त को शिमला शहरी आरएलए की पासिंग और 23 अगस्त को ड्राइविंग टेस्ट होंगे।

वहीं, 10 अगस्त को सुन्नी और चौपाल, 24 अगस्त को रोहड़ू, 30 अगस्त को ठियोग में पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट होंगे। बता दें कि पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का जिम्मा एमवीआई नालागढ़ पंकज सिंह, एमवीआई कांगड़ा साहिल धर्माणी, एमवीआई राजगढ़ जतिन मेहता, एमवीआई ऊना अजय कुमार को सौंपा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]