लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अग्निपथ योजना को लेकर सोलन भाजपा का कर्नल धनीराम शांडिल पर पलटवार

SAPNA THAKUR | 16 जून 2022 at 9:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

सोलन भाजपा मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने अग्निपथ योजना को लेकर कर्नल धनीराम शांडिल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोलन के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल अग्निपथ योजना की पूर्ण जानकारी के बगैर अनाप-शनाप बयान बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अग्नीपथ योजना के विरोध को दर्ज कर वे इस योजना से बनने वाले अग्नि वीरों को गुमराह ना करें।

अग्निपथ योजना के विरोध किए जाने को लेकर मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि उनके विरोध से लगता है कि कर्नल शांडिल का सेना और देश प्रेम से मोह भंग हो गया है। उन्होंने कर्नल धनीराम शांडिल को याद दिलाते हुए कहा कि वर्ष 2020-21 और 22 के मध्य कोरोना के कारणों के चलते सेना भर्ती नहीं हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने अपने बयान में कहा कि इसकी पूरी जानकारी राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने दी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी मालूम होना चाहिए कि भारतीय सेना को यूथ फुल बनाने के लिए ही यह अग्निपथ योजना लाई गई हैं। उन्होंने कहा कि अग्नि वीरों को 4 साल बाद सेना में व अन्य संस्थानों में नौकरी भी मिलेगी।

4 साल के बाद उन्हें अच्छा खासा पैसा भी मिलेगा जिसके बारे में कर्नल शांडिल को कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्नल धनीराम शांडिल ने मीडिया में जो बयान दिया है वह हास्यपद है उन्हें ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए। यही नहीं कर्नल धनीराम शांडिल को युवाओं को गुमराह भी नहीं करना चाहिए।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]