HNN / कुल्लू
जिला कुल्लू से अनार की भरी गाड़ी को लेकर फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने पंजाब से धर दबोचा है। आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय सन्नी निवासी फिरोजपुर और 31 वर्षीय अमित निवासी भरत नगर फिरोजपुर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने 19 अक्टूबर को पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके 275 डिब्बे अनार चोरी हो गए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया था कि यह अनार के डिब्बे एक पिकअप में लोड कर राजस्थान भेजे जा रहे थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी दौरान अचानक चालक व उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति बीच रास्ते में गाड़ी लेकर गायब हो गए। इसके बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। आखिरकार पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को पंजाब से ढूंढ निकाला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और वहीं अदालत ने दोनों आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है जहां दोनों से कड़ी पूछताछ की जाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





