लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे एचआरटीसी पीसमील वर्कर

SAPNA THAKUR | 29 नवंबर 2021 at 4:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

एचआरटीसी पीसमील वर्कर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है। प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें नियमित न किए जाने को लेकर एचआरटीसी पीसमील वर्कर ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जहां प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तो वही एचआरटीसी वर्कशॉप में गेट को भी बंद कर दिया गया।

बता दें कि एचआरटीसी में तैनात करीब एक हजार पीसमील वर्कर अनिश्चितकालीन टूल डाउन हड़ताल पर चले गए है। हिमाचल परिवहन निगम पीसमील कर्मचारी संघ के अध्यक्ष खेम चंद ने कहा कि सरकार ने उन्हें नियमित करने के लिए आश्वस्त किया था। परन्तु अभी तक कर्मचारियों के नियमित होने का रास्ता साफ नहीं हुआ है। ऐसे में अब वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]