दैनिक वेतनभोगियों और अंशकालिकों को भी दी यह राहत….
HNN / शिमला
अनुबंध कर्मचारियों, दैनिक वेतनभोगियों व अंशकालिक कर्मियों को लेकर हिमाचल प्रदेश सरकार ने अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। अधिसूचना के अनुसार अनुबंध कर्मचारियों का नियमितीकरण सेवाकाल तीन से घटाकर दो साल करने का फैसला लिया गया है। यानि 30 सितंबर 2021 को दो वर्ष का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी तरह दैनिक वेतनभोगियों का सेवाकाल पांच से घटाकर नियमितीकरण की अवधि चार साल कर दी गई है। सभी विभागों में अंशकालिक कर्मचारियों को दैनिक वेतनभोगी बनाए जाने का सेवाकाल भी एक साल घटा दिया गया है। वही दैनिक वेतनभोगी बनाए जाने का सेवाकाल आठ से सात वर्ष किया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





