लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अब देवभूमि, वीरभूमि के बाद हिमाचल प्रदेश बनेगी खेलभूमि- वीरेंद्र कंवर

SAPNA THAKUR | 2 दिसंबर 2021 at 2:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश वीरभूमि व देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि भी बनेगा। यह बात उन्होंने 31 सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आज कही। समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश खेलों के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के सहयोग से प्रदेश सरकार खेलों व खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं जुटा रही है।

उन्होंने कहा कि जिला ऊना ने पद्मश्री चरणजीत सिंह, दीपक ठाकुर व निषाद कुमार जैसे अनेकों खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रौशन किया है और देश के लिए मेडल जीते। कंवर ने कहा कि इस बार टोक्यो में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि आने वाले ओलंपिक्स में मेडल की संख्या बढ़ेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत इस क्षेत्र में बहुत अधिक काम किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि ऊना के लिए गर्व की बात है कि 31 सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन जिला में हुआ, जिससे युवा खेल की ओर आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिस्पर्धाएं युवाओं में खेल की भावना पैदा करती हैं।

प्रतियोगिता में लड़कों व लड़कियों के वर्ग में महाराष्ट्र चैंपियन बना। जबकि लड़कों के वर्ग में कर्नाटक दूसरे स्थान पर, जबकि पश्चिम बंगाल व हरियाणा तीसरे स्थान पर रहा। वहीं लड़कियों के वर्ग में पंजाब ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि राजस्थान व दिल्ली ने तीसरी स्थान पाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]