HNN/ पांवटा
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में अवैध खनन के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब एक बार फिर अवैध खनन में संलिप्त जेसीबी मशीन को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के तहत वन विभाग ने जेसीबी मशीन के संचालक को हजारों रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई थी कि मिश्रवाला आरक्षित वन क्यारदा में अवैध खनन का धंधा जोरों शोरों से चल रहा है। जिसके बाद वन विभाग ने एक टीम का गठन कर मौके पर दबिश थी तो एक जेसीबी मशीन अवैध खनन करती पाई गई। जेसीबी संचालक ने जैसे ही टीम को देखा तो उसने भागने का प्रयास किया परंतु वह सफल नहीं हो पाया और वन विभाग ने संचालक से 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने पुष्टि करते हुए कहा कि अवैध खनन करते पकड़ी जेसीबी मशीन के संचालक से 70 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। कहा कि विभाग की टीम में वन परिक्षेत्राधिकारी हर्षमोहन, डिप्टी रेंजर सचिन, वन रक्षक राकेश, वनरक्षक चमन और वनकर्मी लालचंद शामिल रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





