लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अवैध खनन पर वन विभाग की कार्यवाही लगातार जारी

SAPNA THAKUR | 27 फ़रवरी 2022 at 12:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में अवैध खनन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। खनन विभाग, वन विभाग सहित पुलिस टीमें लगातार अवैध खनन करने वाले माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके खनन माफिया सरेआम दिन और रात को धड़ल्ले से अवैध खनन की गतिविधियों को अंजाम दे रहा है।

खनन माफिया क्षेत्र में इतने बेखौफ हो गए हैं कि उन्हें किसी का भी कोई डर नहीं है। लगातार अवैध खनन की शिकायत विभाग के पास पहुंच रही हैं जिसके आधार पर टीम भी लगातार छापेमारी कर माफियाओं पर शिकंजा कस रही है। बीते रोज भी वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो ट्रैक्टर को जब्त किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वन विभाग के अधिकारियों को राजबन व भंगानी बीट क्षेत्रों में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद विभाग की दो टीमों ने दबिश दी। इस दौरान यहां दो ट्रैक्टरों को जब्त कर संचालकों से 39 हजार जुर्माना राशि वसूली गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]