लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अस्पताल गई महिला नहीं लौटी घर, पुलिस थाना पहुंचा पति….

SAPNA THAKUR | 1 अगस्त 2022 at 2:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

शिमला में एक महिला अचानक लापता हो गई है। उक्त महिला घर से अस्पताल के लिए निकली थी मगर वापिस नहीं लौटी। जिसके बाद पति ने महिला की हर जगह तालाश की परन्तु जब उसका कही कुछ पता नहीं चल पाया तो पति पुलिस थाना पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। नोगली के कलना निवासी गोपाल चंद ने पुलिस थाना रामपुर को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी चेतना देवी 29 जुलाई को घर से अस्पताल के लिए निकली थी।

पति का कहना है कि उसकी पत्नी देर शाम तक भी जब घर नहीं लौटी तो उसने उसकी तलाश शुरू कर दी। पति का कहना है कि उसने आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से भी पत्नी के बारे में पूछताछ की परंतु कहीं से भी कुछ पता नहीं चल पाया। उधर, एसडीपीओ चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि महिला को ढूंढने के लिए टीम का गठन किया गया है और जल्द ही पुलिस महिला को ढूंढ लेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]