HNN/ हमीरपुर
उपमंडल नादौन के भूंपल के समीप तेलकड़ गांव में एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार का सारा सामान जलकर राख हो गया है जिससे भारी नुक्सान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेलकड़ गांव में मोहर सिंह पुत्र हरिया के 2 कमरों का मकान अचानक ही सुलग गया।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को चपेट में ले लिया। जब तक ग्रामीण और परिवार के सदस्य कुछ कर पाते तब तक परिवार की आंखों के सामने ही मकान पूरा जलकर राख हो गया। जिस समय अग्नि कांड हुआ उस वक्त घर के पास ही परिवार के सदस्यों ने गाय को बांधा हुआ था जोकि जिंदा जल गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हालांकि अभी तक स्पष्ट रूप से तो नहीं कहा जा सकता परंतु आग लगने का कारण शार्ट सर्किट ही माना जा रहा है। उधर, एसडीएम नादौन विजय कुमार ने हलका पटवारी को मौके पर भेजकर पीड़ित परिवार को 10,000 रुपये की फौरी राहत दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





