लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आज शिमला आएंगे मोदी, किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त करेंगे जारी

SAPNA THAKUR | 31 मई 2022 at 7:29 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुँच रहे है। पीएम मोदी यहां एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 50 हजार किसान शिमला में पीएम मोदी के इस प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी देश भर के किसानों को किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त ऑनलाइन रिलीज करेंगे। यहां से पीएम मोदी देशभर के किसानों को संबोधित भी करेंगे।

देश के अलग-अलग राज्यों के किसान पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को लाइव सुनेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राजधानी शिमला में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

केंद्र के आठ मंत्रालयों की 16 योजनाओं के तहत देश के हर जिले से चयनित लाभार्थियों से भी पीएम मोदी आधा घंटा वर्चुअल संवाद करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए रिज मैदान सज-धजकर तैयार है। सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]