केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को लेकर आज एक ए़डवाइजरी जारी की है। सरकार ने नागरिकों से कहा है कि वे दुरुपयोग को रोकने के लिए अपने आधार कार्ड की केवल नकाबपोश (मास्क्ड) प्रतियां ही किसी के साथ साझा करें। रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में सरकार ने कहा, “अपने आधार की फोटोकॉपी किसी व्यक्ति या संस्थान के साथ धड़ल्ले से साझा न करें क्योंकि इसका दुरुपयोग किया जा सकता है।”
ये लापरवाही एक बड़े नुक्सान की वजह बन सकती है। इसको लेकर सरकार ने चेतावनी जारी की है। सरकार ने इसका विकल्प बताते हुए कहा कि हमेशा दूसरे लोगों या संस्था के साथ केवल मास्क्ड आधार कार्ड ही शेयर करें। मास्क्ड आधार कार्ड में आपके 12 अंको के न्यूमेरिक कोड की पूरी संख्या नहीं दिखाई देती है। मास्क्ड आधार में केवल आधार संख्या के अंतिम 4 अंक दिखाई देते हैं। मास्क्ड आधार कार्ड को आप आसानी से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं मास्क्ड आधार कार्ड
अगर आप मास्क्ड आधार कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाकर ‘डाउनलोड आधार’ वाले ऑप्शन को चुनना है। फिर ‘आधार/वीआईडी/नामांकन आईडी’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और ‘मास्क्ड आधार कार्ड’ वाले विकल्प पर क्लिक कर दें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके बाद कुछ जरूरी जानकारी जैसे आधार नंबर आदि भरनी हैं और फिर ‘रिक्वेस्ट ओटीपी’ वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है। अब आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा, जिसे आपको दर्ज करना है। इसके बाद ‘डाउनलोड आधार’ पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही आपका मास्क्ड आधार कार्ड आसानी से डाउनलोड हो जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





