HNN / शिमला
जिला शिमला के ठियोग में चोरों ने एक आभूषणों की दुकान में सेंधमारी कर लाखो की नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक जितेंद्र वर्मा ने पुलिस को बताया कि चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर 1.80 लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ किया।
दुकान में कोई ना कोई मौजूद होता है। लेकिन घटना के वक्त उनका बेटा खाना खाने के लिए घर गया हुआ था। जब वह वापस दुकान आया तो दुकान का दरवाजा खुला देख कर बेटा घबरा गया। जब वह अंदर गया तो उसने देखा कि दुकान पर चोरी हुई है। उसके बाद उसने तुरंत अपने पिता को इस बारे में सूचना दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वही, जितेंद्र वर्मा ने तुरंत दुकान पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। उधर, थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





