HNN/ शिमला
बालूगंज पुलिस थाना के अंतर्गत घोड़ा चौकी में महिला कांस्टेबल कंचन वर्मा पत्नी राहुल वर्मा निवासी भूना, डाकघर कांगल से मारपीट का मामला सामने आया है। महिला कांस्टेबल वॉरेंट लेकर आरोपी के घर उसे गिरफ्तार करने गई थी कि तभी आरोपी की पत्नी ने उससे मारपीट कर डाली।
महिला कॉन्स्टेबल की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है साथ ही आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है। जतोग चौकी में महिला कांस्टेबल तैनात कंचन वर्मा गिरफ्तारी वारेंट लेकर किशोर राय के घर पहुंची। इस दौरान कांस्टेबल चमन लाल भी मौके पर मौजूद थे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जब उन्होंने आरोपी किशोर राय को गिरफ्तार करना चाहा तो उसकी पत्नी ने महिला कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया। खुद को छुड़ाने की कोशिश की तो उसने दोनों बाजुओं को नाखुन से खरोंच दिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





