लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से पहले दिन हुए 42 चालान

SAPNA THAKUR | 2 फ़रवरी 2022 at 11:06 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने व यातायात नियमों का पालन करने के लिए इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत की है। जिला मुख्यालय के बस अड्डा चौक के दोनों ओर इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित किये गए है। अब पुलिस प्रशासन के लिए ऐसे लोगों को पकड़ पाना आसान हो गया है जो यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं।

बता दे कि मंगलवार से यह व्यवस्था शुरू की गई तथा पहले ही दिन ओवरस्पीड, ट्रिपल राइडिंग और बिना हेल्मेट के 42 चालान ऑटोमेटिक किए गए। जैसे ही वाहन चालक यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे है वैसे ही चालान जरनेट होकर सीधे मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिये पहुंच रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने बताया कि इंटेलिजेंस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा चालान किये गए है। उन्होंने बताया कि अब कोई भी अगर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाता है तो उसके तुरंत ही चालान काटे जाएंगे उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]